{"_id":"60e1f3d58ebc3e9e910c2583","slug":"husband-tried-to-kill-wife-together-with-girlfriend-sikandhra-rahu-news-ali2672703180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने प्रेमिका संग मिलकर की पत्नी को मारने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने प्रेमिका संग मिलकर की पत्नी को मारने की कोशिश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
चार बच्चों के पिता एक व्यक्ति ने दूसरी महिला से न केवल प्रेम संबंध बनाए, बल्कि प्रेमिका के साथ मिलकर अपनी पत्नी को गला दबाकर मारने की कोशिश की। पीड़िता ने पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सीता पत्नी उदयवीर सिंह निवासी गांव रतनपुर ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी शादी 15 वर्ष पूर्व उदयवीर सिंह पुत्र श्यौदान सिंह निवासी गांव रतनपुर के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे चार बच्चे हुए। प्रार्थिया का पति पिछले छह माह से दूसरी महिला से प्रेम करने लगा है।
विरोध करने पति उसे आए-दिन मारता-पीटता है। 17 जून को यह महिला उसके घर आ गई। विरोध करने पर सबने उसे मारापीटा। इस महिला और उसके पति ने उसके गले में रस्सी का फंदा लगाकर उसे मारने की कोशिश की। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने आकर उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
इसके बाद उसके पति और इस महिला ने उसे जबरन घर से निकाल दिया। पीड़िता ने अपने मायके गांव नगला रमिया में जाकर परिजनों को पूरी बात बताई। परिजन उसे ससुराल लेकर आए तो पति ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। उसके चारों बच्चे पति के पास हैं। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कर मदद की गुहार लगाई है।