{"_id":"69f43ede3bc96a2ac200e459","slug":"husband-killed-wife-seriously-injured-in-road-bus-bike-collision-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: रोडवेज बस ने बाइक को रौंदा, गंगा स्नान जा रहे पति की मौत, घायल पत्नी अलीगढ़ मेडिकल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: रोडवेज बस ने बाइक को रौंदा, गंगा स्नान जा रहे पति की मौत, घायल पत्नी अलीगढ़ मेडिकल रेफर
Fri, 01 May 2026 11:20 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 01 May 2026 11:20 AM IST
सार
गांव वालों ने विजेंद्र से कहा कि तुम गंगा स्नान करो। भगवान तुमसे खुश हो जाएंगे। इसलिए पति-पत्नी गंगा स्नान जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार विजेंद्र कुमार की मौत
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
रोडवेज बस ने कासगंज रोड पर नावली गांव के पास गंगा स्नान को जाते बाइक सवार पति-पत्नी को रौंद दिया। हादसे में पति की मौत हो गई। गंभीर घायल पत्नी को अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बसई निवासी 30 वर्षीय विजेंद्र कुमार पुत्र कप्तान सिंह अपनी पत्नी नीरज के साथ बाइक से गंगा स्नान के लिए कछला गंगा घाट जा रहे थे। 1 मई प्रातः आठ बजे गांव नावली पर कासगंज की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर घायल पति-पत्नी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां विजेंदर कुमार की मौत हो गई। पत्नी नीरज सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बेहोश हो गई। उसको वहां से अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया। मृतक विजेंद्र कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक मजदूरी का काम करता था। कुछ समय से बीमार रहने के कारण मजदूरी भी नहीं कर पा रहा था। गांव वालों ने कहा कि तुम गंगा स्नान करो। भगवान तुमसे खुश हो जाएंगे। इसलिए पति-पत्नी गंगा स्नान जा रहे थे। मृतक के पास दो बेटे हैं।
विज्ञापन