{"_id":"69de3ad577103214d008cc57","slug":"husband-commits-suicide-after-argument-with-wife-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: वापस नहीं आई पत्नी तो फोन पर बहस के बाद पति फंदे से लटका, 10 महीने पहले ही हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: वापस नहीं आई पत्नी तो फोन पर बहस के बाद पति फंदे से लटका, 10 महीने पहले ही हुई थी शादी
Tue, 14 Apr 2026 06:33 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 14 Apr 2026 06:33 PM IST
सार
अजीत का पिछले कुछ महीनों से अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। तीन महीने से वह अजीत के साथ न रहकर अपने रिश्तेदार के साथ रह रही है। रात अजीत और उसकी पत्नी के बीच फोन पर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद उसने खुदकुशी की।
विज्ञापन
मृतक अजीत
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली हाथरस गेट के गांव नगला भूरा निवासी युवक ने तीन महीने से पत्नी के न आने पर परेशान होकर फंदे से लटक कर जान दे दी। इससे पहले दोनों के बीच फोन पर बहस हुई थी। 14 अप्रैल की सुबह शव फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
नगला भूरा निवासी अजीत (29) पुत्र रामवीर सिंह दो बहनों के इकलौते भाई थे। माता-पिता की मौत के बाद वे घर में अकेले रह रहे थे। बहनों की शादी हो चुकी है। अजीत टेंपो चलाकर गुजर-बसर कर रहे थे। 10 महीने पहले ही मडराक क्षेत्र की युवती से उनकी शादी हुई थी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे रिश्तेदारों ने बताया कि अजीत का पिछले कुछ महीनों से अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। तीन महीने से वह अजीत के साथ न रहकर अपने रिश्तेदार के साथ रह रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल की रात अजीत और उसकी पत्नी के बीच फोन पर कहासुनी हुई थी। रिश्तेदारों ने आशंका जताई है कि पत्नी के न आने से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या की है। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि पत्नी से विवाद में आत्महत्या की आशंका है, जांच की जा रही है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन