{"_id":"65560e8fb782c42354054194","slug":"husband-and-wife-died-within-15-minutes-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक चिता में दो शव: साथ-साथ जीए, 15 मिनट के अंदर चल बसे पति-पत्नी, हर कोई उन दोनों की कर रहा चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक चिता में दो शव: साथ-साथ जीए, 15 मिनट के अंदर चल बसे पति-पत्नी, हर कोई उन दोनों की कर रहा चर्चा
Thu, 16 Nov 2023 06:14 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 16 Nov 2023 06:14 PM IST
सार
पहले पत्नी का निधन हुआ। उसके 15 मिनट बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। दोनों के शव को एक ही चिता में रखा गया और अंतिम संस्कार कर दिया गया। पति और पत्नी के एक साथ जाने पर चर्चा होती रहीं।
विज्ञापन
मृतक पति शीशपाल और पत्नी रामवती
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में हसायन क्षेत्र के गांव खिटौली में 15 नवंबर को भाई दूज के दिन 15 मिनट के अंतराल पर दंपती की मौत हो गई। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने दोनों के शवों का एक ही चिता पर रखकर अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
पहले पत्नी का निधन
हसायन से चार किमी की दूरी पर स्थित गांव खिटौली निवासी 65 वर्षीय शीशपाल सिंह पुत्र झम्मन लाल सिंह की काफी समय से तबीयत खराब चल रही थी। वह कुछ दिन से बोल भी नहीं पा रहे थे। पति की तबीयत खराब होने से उनकी पत्नी रामवती (62) की भी तबीयत खराब हो गई। 15 नवंबर की दोपहर को उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
15 मिनट बाद पति ने छोड़ दिया संसार
परिवार वाले शोक में डूबे थे। तभी कुछ देर बाद ही पति शीशपाल को भी घबराहट होने लगी और पत्नी के 15 मिनट बाद उनकी भी मृत्यु हो गई। दंपती की मौत की खबर सुनकर उनके घर काफी लोग जमा हो गए। हर कोई इसे लेकर चर्चा कर रहा था। पति और पत्नी, दोनों के शवों को एक ही चिता में रख दिया गया और अंतिम संस्कार कर दिया।