{"_id":"664746b52529f8721e00ef1b","slug":"husband-and-father-in-law-beat-mother-and-daughter-with-sticks-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: मां-बेटी को पति और ससुर ने लाठी-डंडों से पीटा, मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: मां-बेटी को पति और ससुर ने लाठी-डंडों से पीटा, मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
Fri, 17 May 2024 05:30 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 17 May 2024 05:30 PM IST
सार
महिला का आरोप है कि पति व ससुर दो अन्य व्यक्तियों को लेकर घर पर आ गए। घर पर आते ही पति और ससुर ने बेटी के साथ गली गलौज करना शुरु कर दिया। यह लोग इतने में पर भी नहीं माने और सरिया व डंडा से गला दबाते हुए मारपीट कर दी। जिसमे बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई और जमीन पर नीचे गिर पड़ी।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी मां-बेटी के साथ महिला के पति और ससुर ने मामूली बात को लेकर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। इससे दोनों मां और बेटी घायल हो गईं। घटना के संबंध में पत्नी द्वारा अपने पति, ससुर सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ थाना हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने घायल मां-बेटी का बागला संयुक्त जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
हाथरस के इगलास अड्डा स्थित एक कॉलोनी निवासी विवाहिता ने थाना कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि बीते बुधवार की शाम आठ बजे पति और ससुर दो अन्य व्यक्तियों को लेकर घर पर आ गए। घर पर आते ही पति और ससुर ने बेटी के साथ गली गलौज करना शुरु कर दिया। यह लोग इतने में पर भी नहीं माने और सरिया व डंडा से गला दबाते हुए मारपीट कर दी। जिसमे बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई और जमीन पर नीचे गिर पड़ी। बेटी को बचाने के लिए आई तो मेरी भी गर्दन में चोट लग गई।
विज्ञापन
तुरंत इसकी सूचना 112 नंबर एबुलेंस को दी। इस पर महिला अपनी बेटी को बेटे साथ इलाज कराने के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंची। मारपीट करने के बाद पति, ससुर व दो अन्य लोग वहां से भाग गए। पुलिस द्वारा घायल मां और बेटी का बागला संयुक्त जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर व दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन