{"_id":"1c8c6905c14ca820efbcfe107693bd9e","slug":"hundred-percent-registration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ फीसदी गर्भवती महिलाओं का होगा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ फीसदी गर्भवती महिलाओं का होगा पंजीकरण
hathras
Updated Mon, 25 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। डीएम शमीम अहमद ने सोमवार को 27 जनवरी से फरवरी तक चलने वाले मातृत्व सप्ताह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्हाेेंने सीएमओ दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूरे सप्ताह की कार्ययोजना की जानकारी भी दी।
डीएम शमीम अहमद ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2015-16 को मातृत्व एवं बाल स्वास्थ्य वर्ष के रूप में घोषित किया गया है।
राज्य सरकार ने मातृत्व सप्ताह के माध्यम से केवल समस्त ग्रामीण क्षेत्रों में 100 फीसदी गर्भवती महिलाओं को पंजीकृत कर स्वास्थ्य एंव पोषण से संबंधित सुविधा देने का अभियान शुरू किया है। इस अभियान में प्रात: नौ बजे से शाम चार बजे तक सभी विभिन्न ग्रामों में उपकें द्र, आंगनबाड़ी केंद्र अथवा पंचायतघरों पर यह सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, उनके ब्लड प्रेशर, खून, पेशाब, वजन की जांच की जाएगी। इसके अलावा टिटनेस का टीकाकरण भी किया जाएगा।
डीएम ने बताया कि इनमें जटिलता वाली प्रसूताओं को विशेष तौर पर चिन्हित किया जाएगा, जिनकी संख्या जिले में अनुमानत: 16 हजार के आसपास है। गर्भवती महिलाओं को लाने ले जाने के लिए 102/108 एंबुलेंस द्वारा निशुल्क सुविधा दी जाएगी। अभियान की निगरानी वह खुद और अन्य अधिकारी भी करेंगे। अभियान में बुधवार और शनिवार के दिन बच्चों का पूर्व की तरह टीकाकरण भी सुनिश्चित किया जाएगा। सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह भी मौजूद थे।