फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   House fire due to short circuit, loss of Rs 50 thousand

शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, 50 हजार रूपये का हुआ नुकसान

Mon, 12 Aug 2019 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
House fire due to short circuit, loss of Rs 50 thousand
शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, 50 हजार रुपये का नुकसान
विज्ञापन

धुआं निकलने पर हुई आग लगने की जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। कस्बे के मोहल्ला जैसवाल में शनिवार की देर रात शॉर्ट सर्किट होने की वजह से एक मकान में आग लग गई। आग से हजारों रूपये का सामान जलकर राख हो गया। जब परिजनों ने धुंआ निकलता देखा तो उन्हें आग लगने की घटना के बारे में जानकारी हुई। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। किसी तरह सबमसर्विल चलाकर आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के मुताबिक, मोहल्ला जैसवाल में कारोबारी रामप्रकाश गर्ग का मकान है। शनिवार की देर रात मकान के अंदर करीब 11 बजे विद्युत तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया, शॉर्ट सर्किट से लगी आग की वजह से घर में रखा दुकान का सामान, कॉस्मेटिक्स सामग्री, खेल खिलौना के अलावा घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। धुंआ निकलने पर घर में सोने की तैयारी कर रहे लोगों को जब आग लगने की घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आनन-फानन सबमर्सिबल चलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। अन्य लोगों ने भी सबम सर्विल चलाकर आग पर पानी डाला, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की वजह से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed