{"_id":"6a0fff60bc87cde0be08e46a","slug":"honorarium-of-contract-health-workers-in-nhm-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 600 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को नहीं मिला दो माह से मानदेय, भड़के संविदा कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 600 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को नहीं मिला दो माह से मानदेय, भड़के संविदा कर्मचारी
Fri, 22 May 2026 12:33 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 22 May 2026 12:33 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने विरोध दर्ज कराया था। कर्मियों का कहना है कि उन्हें मार्च और अप्रैल का मानदेय नहीं मिला है। पूर्व में भी जनवरी व फरवरी का मानदेय अटका था, जो होली के बाद मिला था।
विज्ञापन
भड़के कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में धरना प्रदर्शन किया
- फोटो : संवाद
विस्तार
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत हाथरस जिले में कार्यरत 600 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को दो माह से मानदेय नहीं मिला है। इन कर्मियों ने 20 मई तक मानदेय देने की चेतावनी दी थी, लेकिन उनके खातों में धनराशि नहीं पहुंची। भड़के कर्मचारियों ने 21 मई को जिला अस्पताल में धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित रहीं। मरीज और तीमारदार परेशान रहे।
विज्ञापन
18 मई को कर्मियों ने मानदेय की मांग को लेकर काली पट्टी बांध कर कार्य किया था। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने विरोध दर्ज कराया था। कर्मियों का कहना है कि उन्हें मार्च और अप्रैल का मानदेय नहीं मिला है। पूर्व में भी जनवरी व फरवरी का मानदेय अटका था, जो होली के बाद मिला था।
विज्ञापन
सीएमओ डाॅ. राजीव रॉय ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों का लंबित मानदेय दिलाने के लिए शासन स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं। हसायन में हुए प्रदर्शन में नेत्र परीक्षण अधिकारी पंकज सिंह, डॉ.कुसुम सिंह, नर्स रेखा चाहर, दीक्षा सिंह, आरती, राहुल कुमार शर्मा, डिंपल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन