फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Holi in Hathras

Holi Hai: आधी रात को हुआ होलिका दहन, गले मिलकर दीं शुभकामनाएं, सुबह से ही रंग में रंगा हाथरस

Fri, 14 Mar 2025 04:28 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 14 Mar 2025 04:28 AM IST
सार

रात 11:30 बजे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना के साथ होलिका दहन किया गया। चौराहों पर रखी होलिका में लोगों ने जौ की बालियां भूनीं। लोग अग्नि ले गए और घर के आंगन में रखी होलिका का दहन किया। इस मौके पर होली के गीत और भजन गाए गए।

विज्ञापन
Holi in Hathras
बिसावर में होली खेलते बच्चे - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस जिले में 13 मार्च को होली का त्योहार पूरे उत्साह के साथ शुरू हुआ। सुबह घर-घर में हनुमान जी की पूजा की गई। पूड़ी-पकवान और मिष्ठान्न से भोग लगाया गया। शाम तक होलिका दहन स्थलों पर पूजन के लिए महिलाओं का तांता लगा रहा। आधी रात को जिले में 1377 स्थलों पर होलिका दहन किया गया। 14 मार्च की सुबह से ही होली पर रंग-गुलाल जमकर बरसा।

विज्ञापन


होली के मौके पर 13 मार्च को सुबह से ही घर-घर में पूजा-अर्चना की तैयारी शुरू हो गई। घर-घर में पूड़ी-पकवान तैयार किए गए। घरों में पूजा करने के बाद महिलाएं सोलह शृंगार कर होलिका का पूजन करने निकलीं। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर रखीं होलिका पर सजी-धजी महिलाओं का तांता लगा रहा। महिलाओं ने पकवानों से होलिका का पूजन करने के बाद इनकी परिक्रमा की।
विज्ञापन


शहर के किला गेट, होली वाली गली, मधुगढ़ी सहित प्रमुख होलिका दहन स्थलों पर तो मेले सरीखा नजारा दिखाई दिया। घरों के आंगन में भी रंगोली बनाई गई और गोबर के उपले व गूलरियों से होलिका सजाई गई। शाम होते ही लोग पूरी तरह से लोग होली की मस्ती में डूबे नजर आए। युवाओं की टोली सड़कों पर झूमते-नाचते हुए मस्ती करते हुए देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

होलिका दहन

रात 11:30 बजे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना के साथ होलिका दहन किया गया। चौराहों पर रखी होलिका में लोगों ने जौ की बालियां भूनीं। लोग अग्नि ले गए और घर के आंगन में रखी होलिका का दहन किया। इस मौके पर होली के गीत और भजन गाए गए। इसके बाद शुभकामनाएं देने का दौर चला। लोगों ने एक-दूसरे को भुने हुए जौ देकर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

मधुगढ़ी में सजी होली पर दिखा मेले का दृश्य
शहर के मोहल्ला मधुगढ़ी में होलिका का दहन धूमधाम से किया गया। पूरे बाजार को आकर्षक ढंग से सजाया गया। यहां आधी रात तक मेला लगा रहा। मेले में आए लोगों ने चाट-पकौड़ी का स्वाद लिया। बच्चों ने खिलौने खरीदे। मेले के मद्देनजर आगरा-अलीगढ़ रोड से मथुरा रोड को जाने वाले रास्ते को बंद रखा गया।

20 से 40 रुपये किलो तक बिकीं जौ की बालियां
होलिका में भूनने के लिए शहर में जगह-जगह जौ की बालियों की बिक्री हुई। कहीं ढकेलों पर तो कहीं सड़क किनारे फड़ लगाकर जौ की बालियां बिकती नजर आईं। 20 से 40 रुपये प्रति किलो की दर से इनकी बिक्री हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed