Hathras News: हाथरस में लगे होर्डिंग आए चर्चा में, भारत में इस्रराइल और फलस्तीन दूतावास ने ट्विटर पर किया साझा
पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा द्वारा लगवाए गए होर्डिंग चर्चा में आ गए हैं। होर्डिंग के चित्र को भारत में इस्रराइल के दूतावास ने अपने ट्विटर यानी एक्स हैंडल से साझा किया है। इन होर्डिंग पर लिखा है कि संकट की इस घड़ी में संपूर्ण भारत इस्रराइल के साथ खड़ा है।
विस्तार
इस्रराइल और फलस्तीनी संगठन हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच हाथरस शहर में पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा द्वारा इस्रराइल के समर्थन में अलीगढ़ रोड पर लगवाए गए होर्डिंग इन-दिनों सुर्खियों में हैं। इन होर्डिंग पर लिखा है कि संकट की इस घड़ी में संपूर्ण भारत इस्रराइल के साथ खड़ा है।
इज़राइल में इस समय की स्तिथि से हम निराश हैं। पर ये आप सभी भारतीयों का स्नेह ही है जो हमे लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है।
विज्ञापन
धन्यवाद भारत 🇮🇳🙏#Israel #IsraelUnderAttack #IsraelAtWar #IndiaStandsWithIsrael pic.twitter.com/a5BMQ2fFz1— Israel in India (@IsraelinIndia) October 13, 2023
इन होर्डिंग्स को भारत में इस्रराइल दूतावास ने ट्वीट कर सराहा है। ट्वीट के माध्यम से इस्रराइल दूतावास ने कहा है कि इस्रराइल की स्थिति से हम निराश हैं, लेकिन भारतीयों के स्नेह से हमें लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है। इस्रराइल दूतावास के ट्वीट के बाद अलीगढ़ रोड पर लगे होर्डिंग चर्चा में आ गए हैं।
इस होर्डिंग के जरिए संदेश देते हुए पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा है कि आतंकवादी संगठन हमास द्वारा इजरायल पर हमला किया गया है। इस हमले में मानवीयता को तार-तार किया गया है। भारतवासी पूरे विश्व में हर आतंकवाद का विरोध करते हैं। भारतवासी चाहे 9-11 या पुलवामा हो या मुगलों के समय के अत्याचार हों , इन दंश को अच्छी तरह से झेल चुके हैं और जान भी चुके हैं। इस संकट की घड़ी में इस्रराइल के साथ प्रत्येक भारतवासी साथ खड़ा हुआ है। प्रत्येक भारतवासी के जीवन का मूल सिद्धांत है विश्व कल्याण।