फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hit by Moisture Damage: 150 Farmers Sell Wheat at Mandi, Incurring a Loss of 30 Lakhs

Hathras News: नमी की मार, 30 लाख रुपये के घाटे से मंडी में गेहूं बेच गए 150 किसान

Thu, 16 Apr 2026 01:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Hit by Moisture Damage: 150 Farmers Sell Wheat at Mandi, Incurring a Loss of 30 Lakhs
मंडी समिति में आढ़त पर होती गेहूं की तौल। संवाद - फोटो : Samvad
मौसम के बाद बेहाल किसानों के जख्मों पर अब सिस्टम की बेरुखी नमक छिड़क रही है। क्रय केंद्रों पर गेहूं में नमी बातकर किसानों को लौटाया जा रहा है। मंडी में इस गेहूं को 200 रुपये कम का भाव दिया जा रहा है। सीजन में अब तक जिले की मंडियों में 150 किसानों से 15,250 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है, यानी अभी तक किसानों को एमएसपी के मुकाबले लगभग 30.50 लाख रुपये का घाटा हो चुका है।
विज्ञापन




जिले में इस बार लगभग 75 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई हुई थी। किसानों को बंपर पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन बेमौसम बारिश ने गेहूं की गुणवत्ता और चमक प्रभावित कर दी। सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल है, लेकिन वहां नमी और मानकों का हवाला देकर किसानों को लौटाया जा रहा है। मजबूरी किसान मंडियों का रुख कर रहे हैं तो वहां उन्हें 2250 से 2325 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा है। सीजन की शुरूआत से ही लगभग यही भाव चल रहा है।
विज्ञापन





-बारिश के कारण गेहूं में नमी आ गई है। सरकारी केंद्रों पर चक्कर काटने के बाद भी जब खरीद नहीं हुई, तो घर में रखी फसल को खराब होने से बचाने के लिए कम दाम पर आढ़तियों को बेचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील चौधरी, शहवाजपुर हसायन,






एक तरफ फसल की बर्बादी और दूसरी तरफ बाजार में मिल रहे कम दाम ने कमर तोड़ दी है। प्रति क्विंटल 200 रुपये से ज्यादा का नुकसान हो रहा है।

विनय कुमार, नगला गढू, सासनी।






चमक में छूट के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। शासन स्तर से आदेश का इंतजार है। क्रय केंद्रों पर खरीद कराई जा रही है।

कमला प्रसाद यादव, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed