फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   High voltage current flow in shiv colony

शिव कालोनी में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट, लोगों ने किया विरोध

Thu, 05 Sep 2019 02:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
High voltage current flow in shiv colony
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के तरफरा रोड स्थित शिव कालोनी में मंगलवार की आधी रात को डबल फेस हो गया। इस कारण घरों मे लगे उपकरण फुंक गए। इस कारण आधी रात से बुधवार की दोपहर तक बिजली गुल रही। बिना बिजली के लोगों की दिनचार्य प्रभावित हुई। लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि शहर के तरफरा रोड स्थित शिव कालोनी में बिजली लाइन जर्जर हालत में है। इस कारण आए दिन बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार की रात को लाइन आपस में भिड़ गई। इस कारण डबल फेस हो गया और हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। हाई वोल्टेज करंट दौडने से घरों में लगे विद्युत उपकरण धूं धूककर फुंक गए। जब सुबह बिजली लाइन के टूटे तारों को जोडने के लिए गए। लोगों लाइन बदलने की मांग करते हुए लाइन नहीं जुडने दी और विरोध किया। सूचना पर अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। टूटे हुए बिजली के तारों को जुड़वाया। बिना बिजली के घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। इन्वैटर बैठ गए। पूरी रात उमसभरी गर्मी के चलते लोग चैन से सो नहीं सके। पीने के पानी तक के लिए इधर उधर भटकते रहे। हैंडपंपो पर लोगों की लंबी लाइन लगी रही। दोपहर को करीब एक बजे बिजली सप्लाई सामान्य हो सकी। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इस मामले में एसडीओ पवन वर्मा का कहना है कि मंगलवार को लाइन को थोड़ा टाइट कराया था। इस कारण रात में तार टूट गए थे। सुबह लोगों ने लाइन बदलने की मांग करते हुए लाइन के तारों को नहीं जुडने दिया। इस कारण सप्लाई सामान्य करने में थोड़ी देरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed