{"_id":"6814b544aae138665d0ba83a","slug":"hearing-in-hathras-satsang-incident-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस सत्संग हादसा: चल रही आरोपों पर बहस, स्थगन प्रार्थना पत्र के कारण नहीं हुई सुनवाई, अब मिली तारीख 15 मई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस सत्संग हादसा: चल रही आरोपों पर बहस, स्थगन प्रार्थना पत्र के कारण नहीं हुई सुनवाई, अब मिली तारीख 15 मई
Fri, 02 May 2025 05:36 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 02 May 2025 05:36 PM IST
सार
सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के 2 जुलाई 2024 को सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सत्संग में भगदड़ मच गई थी। भगदड़ हो जाने से 121 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें करीब 250 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
हाथरस साकार हरि सत्संग का हादसे से पहले का दृश्य
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में सत्र न्यायाधीश सतेंद्र कुमार के न्यायालय में सत्संग हादसे का मामला विचाराधीन है। इस मामले में आरोपों पर बहस चल रही है। न्यायालय में इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र दिए जाने की वजह से सुनवाई नहीं हो पाई। अब इस मामले में 15 मई मई को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के 2 जुलाई 2024 को सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सत्संग में भगदड़ मच गई थी। भगदड़ हो जाने से 121 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें करीब 250 लोग घायल हुए थे। न्यायालय में पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों के विरुद्ध 3200 पेज का आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 676 गवाह बनाए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी देव प्रकाश मुधकर, मेघ सिंह, मुकेश कुमार, मंजू देवी,मंजू यादव, राम लड़ेते, उपेंद्र सिंह,संजू कुमार, राम प्रकाश शाक्य, दुर्वेश कुमार, दलबीर सिंह को आरोप पत्र में आरोपी बनाया है। सत्र न्यायालय में इस मामले में सुनवाई के लिए 2 मई की तिथि नियत थी
विज्ञापन