फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Health team seen covid hospital arrangements

शिकायत पर स्वास्थ्य टीम ने देखीं अस्पताल की व्यवस्थाएं

Mon, 21 Sep 2020 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Health team seen covid hospital arrangements
नगर में अलीगढ़ रोड पर बनाए गए कोविड एल वन हॉस्पिटल में व्याप्त अव्यवस्थाओं के बारे में एक बार फिर मरीज के परिजनों द्वारा जिलाधिकारी से ट्वीट करके शिकायत की गई है। डीएम ने इनकी जांच करने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर के अलीगढ़ रोड स्थित जेपी हॉस्पिटल में बनाए गए एल वन कोविड हॉस्पिटल में हाथरस निवासी एक संक्रमित मरीज को भर्ती कराया गया था। इस मरीज ने अपने परिजनों को फोन पर अवगत कराया गया कि अस्पताल किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं है और शौचालय में गंदगी पड़ी हुई है। मरीज खुलेआम धूम्रपान कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने डीएम को ट्वीट करते हुए कोविड हॉस्पिटल की अव्यवस्थाओं के बारे में शिकायत की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम प्रवीण लक्षकार ने मामले की जांच करने एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल परिसर में पहुंची और वहां पहुंचकर व्यवस्थाओं को परखा।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विवेक यादव का कहना है कि कोविड हॉस्पिटल में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हैं। किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था नहीं है। हाथरस निवासी एक युवक को यहां भर्ती कराया गया था, जोकि आने के बाद से ही शुरू से ही एबीजी हॉस्पिटल सासनी में स्थानांतरित किए जाने के लिए दबाव बना रहा था। इसके चलते उसने यह झूठी शिकायत कराई है। इस युवक को शनिवार को ही यहां से एबीजी हॉस्पिटल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed