फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Health checkup of 100 children, free medicines given

100 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, दी गईं निशुल्क दवाएं

Sat, 29 Oct 2022 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Health checkup of 100 children, free medicines given
गांव नगला परसू के विद्यालय में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्ष - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के तहत शुक्रवार को क्षेत्र के गांव नगला परसू एवं बासवित्ता के विद्यालयों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इन विद्यालयों में लगभग 100 बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। शिविर में 66 स्कूली बच्चों और 34 गांव के बच्चों की जांच कर निशुल्क दवाएं दी गईं।
डॉ. एके वार्ष्णेय ने कहा कि शिविर में बच्चों का वजन, लंबाई, आंख, दांत व पेट के बीमारियों की जांच की। उन्होंने बच्चों से कहा कि वह हमेशा अपने शरीर की साफ-सफाई पर ध्यान दें। रोजाना दांत साफ करें। बाहर से आने पर हाथों को साबुन अथवा हैंडवाश से अच्छी तरह से साफ करें।
विज्ञापन

अधिकतर घर का बना हुआ ही खाना खाएं। फास्ट फूड आदि खाने से बचें। तेल, मसाला वाला खाद्य पदार्थ खाने से आंखों पर असर पड़ता है। इस मौके पर डॉ. राजेश कुमार ओप्टो, रविंद्र कुमार, स्टाफ नर्स रजनी राज, रानी, प्रधानाध्यापिका अम्मिल कुमार, महेश कुमार, देवेंद्र दीक्षित एवं मनोज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed