{"_id":"65da130ed95ae2ca3905a013","slug":"headmaster-who-beat-teacher-in-class-suspended-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, बच्चों के सामने कक्षा में शिक्षक को हेलमेट से पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, बच्चों के सामने कक्षा में शिक्षक को हेलमेट से पीटने का आरोप
Sat, 24 Feb 2024 09:32 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 24 Feb 2024 09:32 PM IST
सार
बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने मिली शिकायत में वर्णित तथ्यों व सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर विकासखंड हसायन के संविलयन विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यपक विवेकानंद पचौरी को निलंबित कर दिया है। प्रधानाध्यापक पर कक्षा में जाकर बच्चों के सामने शिक्षक को हेलमेट से पीटने का आरोप है।
विज्ञापन
निलंबित।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस में मारपीट के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। मामले की जांच खंड शिक्षाधिकारी सहपऊ को सौंपी है।
विज्ञापन
संविलयन विद्यालय खिटौली के सहायक अध्यापक विनीत कुमार शर्मा ने शिकायत करते हुए कहा था कि वह प्राथमिक विद्यालय नगला रति में कक्षा पांच में पढ़ा रहे थे। इस बीच विवेकानंद पचौरी प्रभारी प्रधानाध्यापक विद्यालय में आए मारपीट करने लगे। सिर पर हेलमेट से प्रहार किया। पीड़ित शिक्षक ने थाना हसयान में मुकदमा भी दर्ज कराया था।
विज्ञापन
बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने मिली शिकायत में वर्णित तथ्यों व सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर विकासखंड हसायन के संविलयन विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यपक विवेकानंद पचौरी को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन