{"_id":"6175a7c49605fb2cb37e5b18","slug":"hathras-youth-shot-in-suspicious-circumstances-condition-critical-hathras-news-ali276579147","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : संदिग्ध हालात में युवक को लगी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : संदिग्ध हालात में युवक को लगी गोली, हालत गंभीर
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आगरा रोड स्थित आवास-विकास कॉलोनी में एक युवक संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से घायल हो गया। यह देखकर उसकी पत्नी घबरा गई। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
कोतवाली सदर इलाके की आवास-विकास कॉलोनी में करीब डेढ़ महीने पहले कन्हैया पुत्र देवदत्त शर्मा रहने आया है। वह अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ यहीं पर रह रहा है। रविवार की दोपहर को बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इस बीच घर के अंदर से गोली चलने की आवास आई। लोग गोली चलने की आवाज सुनकर दौड़े तो देखा कि कन्हैया के सीने में गोली लगी हुई थी। यह देखकर उसकी पत्नी व अन्य लोग घबरा गए।
घायल को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। गोली लगने से युवक के घायल होने की जानकारी होने पर कोतवाली सदर पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। कोतवाली सदर प्रभारी अरविंद कुमार राठी ने बताया कि इस संबंध में अभी तक लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद