फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Youth shot in suspicious circumstances, condition critical

हाथरस : संदिग्ध हालात में युवक को लगी गोली, हालत गंभीर

Mon, 25 Oct 2021 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Youth shot in suspicious circumstances, condition critical
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित आवास-विकास कॉलोनी में एक युवक संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से घायल हो गया। यह देखकर उसकी पत्नी घबरा गई। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
कोतवाली सदर इलाके की आवास-विकास कॉलोनी में करीब डेढ़ महीने पहले कन्हैया पुत्र देवदत्त शर्मा रहने आया है। वह अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ यहीं पर रह रहा है। रविवार की दोपहर को बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इस बीच घर के अंदर से गोली चलने की आवास आई। लोग गोली चलने की आवाज सुनकर दौड़े तो देखा कि कन्हैया के सीने में गोली लगी हुई थी। यह देखकर उसकी पत्नी व अन्य लोग घबरा गए।
विज्ञापन

घायल को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। गोली लगने से युवक के घायल होने की जानकारी होने पर कोतवाली सदर पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। कोतवाली सदर प्रभारी अरविंद कुमार राठी ने बताया कि इस संबंध में अभी तक लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed