{"_id":"61082e9f8ebc3e845905661e","slug":"hathras-youth-returning-from-friend-s-birthday-dies-in-road-accident-hathras-news-ali2697043199","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दोस्त के जन्मदिन से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दोस्त के जन्मदिन से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
हाथरस : सड़क दुर्घटना में मृतक आसिफ का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सिकंदराराऊ रोड स्थित चौबे वाले महादेव मंदिर के पास रविवार की देर रात किसी वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। मृतक हाथरस जंक्शन से अपने दोस्तों के साथ किला गेट स्थित अपने घर लौट रहा था। हादसे के बाद उसके साथी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
कोतवाली सदर इलाके के किला गेट बिजलीघर नंबर दो निवासी आसिफ, चांदबाबू, राजिक, शेरियाज और सोनी के साथ दो बाइकों पर सवार होकर रविवार की शाम को हाथरस जंक्शन में एक परिचित के यहां जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गए थे। 18 वर्षीय आसिफ व चांदबाबू एक बाइक पर सवार थे। रात को करीब साढ़े आठ बजे लौटते समय आसिफ की बाइक को चौबे वाले महादेव मंदिर के निकट पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे आसिफ व चांदबाबू दोनों घायल हो गए। दोनों को उनके साथी उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने आसिफ को मृत घोषित कर दिया। वहीं पीआई कोतवाली हाथरस गेट पुलिस के लिए भेज दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। युवक की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी मुनीश चंद्र का कहना है कि किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। परिजनों ने हादसे में युवक की मौत हो जाने की बात लिखकर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।