फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Youth missing from the room, traces of blood found on the spot

हाथरस : कमरे से लापता हुआ युवक, मौके पर मिले खून के निशान

Fri, 17 Sep 2021 05:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Youth missing from the room, traces of blood found on the spot
हाथरस : सिटी रेलवे स्टेशन के सामने मोहल्ला कर्र से युवक के लापता होने के बाद लगी भीड़ व जानकारी करत - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के सामने मोहल्ला कर्र निवासी युवक कमरे से अचानक लापता हो गया। उसके कमरे में खून के निशान मिलने से परिवार के लोग सकते में आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिंक टीम ने छानबीन की और परिवार के लोगों से युवक के बारे में जानकारी ली। पुलिस अभी यह नहीं बता पा रही कि आखिर युवक गया कहां और उसके साथ हुआ क्या।
कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला कर्र निवासी 26 वर्षीय विष्णु कुमार पुत्र शंकरलाल पाथरे अपनी मां गीता देवी के साथ रहता है। वह रोजाना की तरह रात को घर के बाहर वाले कमरे में सो रहा था। उसकी मां ऊपर बने कमरे में सोने चली गईं। बुधवार की सुबह करीब चार बजे आस-पड़ोस के लोगों ने उसके कमरे को खुला देखा तो उसकी मां को जगाया। कमरे के अंदर जाकर देखा तो बिस्तर अस्त-व्यस्त पड़ा था और उस पर खून के निशान थे। कमरे के दरवाजे व फर्श पर खून के निशान थे। कमरे में खून देखकर परिवार के लोग सकते में आ गए और विष्णु की इधर-उधर तलाश करने लगे।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों की भी मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली सदर प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां पर पहुंची फॉरेंसिक विशेषज्ञ की टीम और डॉग स्क्वायड ने कमरे व आसपास के परिसर का मुआयना किया। वहीं खून के नमूने भी यहां से टीम ने उठाए। युवक के लापता होने के मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की तलाश की जा रही है। इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है। जल्द ही युवक का पता लगा लिया जाएगा। परिवार के लोगों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
-अरविंद कुमार राठी, प्रभारी कोतवाली सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed