{"_id":"5f46a6f68ebc3e0bfd49993e","slug":"hathras-youth-killed-for-property-and-shop-distribution-sadabad-news-ali2421692131","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: संपत्ति और दुकानों के बंटवारे को लेकर की गई युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: संपत्ति और दुकानों के बंटवारे को लेकर की गई युवक की हत्या
विज्ञापन
हाथरस: युवक की हत्या में शामिल महिला व उसकी बेटी को ले जाती कांस्टेबल।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
कस्बे के मुख्य बाजार में नगर पंचायत कार्यालय के निकट स्थित जगदीश मार्केट में 19/20 जुलाई की रात को हुई युवक की हत्या का खुलासा बुधवार को कोतवाली पुलिस ने कर दिया। खुलासे में सामने आया कि प्रापर्टी और जगदीश मार्केट में बनी दुकानों के बंटवारे के विवाद को लेकर युवक की हत्या की गई थी। घटना को आत्महत्या का रूप देने का भी प्रयास किया गया था। पुलिस ने युवक की हत्या में शामिल रही एक युवती और एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोतवाली पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 19/20 जुलाई को राकेश गौतम पुत्र जगदीश गौतम निवासी जगदीश मार्केट सादाबाद के लड़के गोपाल उम्र 19 साल की जगदीश मार्केट में बनी दुकानों व प्रापर्टी के विवाद को लेकर हत्या कर शव को फंदा बनाकर गोपाल के कमरे के बाहर छजली के कुंदे पर फांसी के फंदे से लटका दिया गया था। इस मामले में धारा 302 के तहत अज्ञात में मुकदमा मृतक युवक के पिता राकेश द्वारा दर्ज कराया गया था। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त शिवम पुत्र हरिशंकर निवासी महमूदपुर जाटान थाना चंदपा हाथरस को गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में बताया कि उसके अनिल गौतम की लड़की कु. दिव्या से काफी समय से प्रेम संबंध हैं। 19 जुलाई को रात नौ बजे बाद उसने अपनी प्रेमिका दिव्या गौतम को रोजाना की तरह अपने नंबर से फोन किया और हालचाल लिए।
उसने कहा कि घर पर अकेली है। अगर उसे मिलना है तो आ जाए तो वह अपने मोबाइल फोन को स्विच ऑफ कर चार्जिंग पर लगाकर घर छोड़कर रात करीब 11 बजे उसके घर पर पहुंचा तो देखा कि सभी लोग गोपाल को अपने घर में ऊपर वाली मंजिल के कमरे में जमीन पर डालकर दबाए थे। दिव्या और उसकी मां सर्वेश गौतम गोपाल का रस्सी से गला दबा रही थीं। दिव्या का ताऊ संतोष गौतम गोपाल के पैर दबाए था और उसका भाई अमिताभ गौतम गेट पर देखभाल कर रहा था। यह देखकर उसने कहा कि यह तुमने क्या किया तो उसकी मां ने कहा कि क्या देख रहे हो। तुम भी इसे दबा लो तो मैने देखा कि गोपाल ने बिल्कुल हिलना-डुलना बंद कर दिया था, वह मर चुका था। इस पर उसने कहा कि यह तुम लोगों ने अच्छा नहीं किया, मैं तो जा रहा हूं।
विज्ञापन
उसकी प्रेमिका ने कहा कि अब इसकी व्यवस्था करो नहीं तो हम लोग तुम पर इल्जाम लगाकर जेल भिजवा देंगे। उसकी मां ने कहा कि तुम चिंता मत करो, मैं दिव्या की शादी तुम्हारे साथ कर दूंगी और चार दुकानें तुम्हारे नाम कर दूंगी। उसने कहा कि गोपाल की मां की साड़ी जो खूंटी पर बाहर टंगी हुई है, इसी में फांसी का फंदा बनाकर लटका दो, जिससे कोई भी हम लोगों पर शक नहीं करेगा और सभी लोग इसे आत्महत्या समझेंगे। सभी लोगों ने मिलकर गोपाल को उसकी मां की साड़ी में फांसी का फंदा बनाकर उसके मकान के सामने छजली में लगे कुंदे में चारपाई पर चढ़कर उठाकर लटका दिया और उसके बाद वह वहां से भाग गया।
खुलासे में बताया गया कि अभियुक्तगण शिवम पुत्र हरिशंकर निवासी महमूदपुर जाटान थाना चंदपा हाथरस, संतोष पुत्र स्व. जगदीश, अमिताभ पुत्र स्व. अनिल गौतम, सर्वेश गौतम पत्नी स्व. अनिल गौतम, दिव्या पुत्री स्व. अनिल गौतम निवासीगण जगदीश मार्केट सादाबाद द्वारा अपने परिवार के लड़के गोपाल की जगदीश मार्केट की प्रापर्टी और जगदीश मार्केट में बनी दुकानों के बंटवारे के विवाद को लेकर हत्या की गई है। हत्या के पश्चात मृतक के शव के गले में फंदा डालकर आत्महत्या करने का रूप देते हुए गोपाल के कमरे के बाहर छजली के कुंदे पर लटका दिया गया था। अभियुक्तों को चौधरी चरण सिंह तिराहे से गिरफ्तार किया गया था। प्रेस वार्ता में एएसपी प्रकाश कुमार, कोतवाल डीके सिसौदिया, उपनिरीक्षक वेदपाल सिंह, उपनिरीक्षक चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।