फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Youth hanged in Gruhklesh, death

हाथरस: गृहक्लेश में युवक ने लगाई फांसी, मौत

Thu, 12 Mar 2020 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Youth hanged in Gruhklesh, death
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट के गांव नगला कुंवरजी की झोपड़ी में गृह क्लेश के चलते युवक ने फांसी लगा ली। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम कराया।
झोपड़ी नगला कुंवरजी निवासी प्रमोद कुमार (45 वर्ष) पुत्र हरप्रसाद का मंगलवार की दोपहर को किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद वह अपने कमरे में चले गया, थोड़ी ही देर बाद परिजनों ने देखा कि प्रमोद का शव घर के एक कमरे में पंखे पर लटका हुआ था। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। जिसे सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर आ गए।
विज्ञापन

सूचना के बाद एसएचओ मनोज कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और फिर शव को फंदे से नीचे उतारा गया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि गृह क्लेश में युवक ने फांसी लगाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed