फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Youth going to leave Vrindavan, death in accident

हाथरस: मौसी को वृंदावन छोडने जा रहे युवक की एक्सीडेंट में मौत

Mon, 16 Dec 2019 11:41 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Youth going to leave Vrindavan, death in accident
हाथरस: राया में मृत युवक का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
शहर के एक युवक की राया में सड़क दुर्घटना में मौत
विज्ञापन

मृतक के घर मचा कोहराम, घर पर लगी भीड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र की हनुमान गली निवासी युवक की मथुरा के राया में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह बाइक पर सवार हो अपनी मौसी को वृंदावन छोड़ने के लिए जा रहा था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शव के घर आते ही लोगों की काफी भीड़ लग गई।
शहर के मोहल्ला नवीपुर निवासी ऊषा पत्नी हरीगोपाल शर्मा के बेटी की 12 दिसंबर को शादी थी। शादी में काफी नाते रिश्तेदार शामिल हुए थे। ऊषा की बहन रुक्मिणी शर्मा निवासी गोवर्धन भी शादी में शामिल होने आईं थीं। शादी सम्पन्न होने के बाद उन्होंने गोवर्धन लौटने की बात कही। जिस पर रुक्मिणी देवी की बहन का लड़का हनुमान गली निवासी 18 वर्षीय राहुल शर्मा पुत्र विजय कुमार शर्मा शनिवार को बाइक से अपनी मौसी को गोवर्धन छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन

इस बीच मथुरा के राया कस्बा में मैक्स गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस ने मथुरा के जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर राहुल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यहां से रुक्मिणी को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया। रविवार की सुबह राहुल की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की काफी भीड़ उसके घर पर लग गई। पोस्टमार्टम के बाद शव हाथरस आया और फिर उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed