फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Youth dies under suspicious circumstances, in-laws allege murder

हाथरस : युवक की संदिग्ध हालात में मौत, ससुराल पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 30 Sep 2022 12:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:14 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस) कोतवाली के गांव मानिकपुर निवासी युवक की बृहस्पतिवार को मौत हो गई।ससुराल वालों ने उसके परिवार के सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Hathras: Youth dies under suspicious circumstances, in-laws allege murder

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली के गांव मानिकपुर निवासी युवक की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। ससुराल वालों ने उसके परिवार के सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया है। शव के अंतिम संस्कार को लेकर काफी देर तक जद्दोजहर चलती रही। कोतवाली पुलिस ने ससुराल पक्ष की तहरीर के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया है।
बता दें कि गांव निवासी इंद्रपाल सिंह पुत्र मोहर सिंह निवासी श्यामपुर मानिकपुर की मौत बृहस्पतिवार को हो गई थी। मृतक के परिजन तो इसे सामान्य बीमारी की मौत रहे हैं, लेकिन ससुरालीजनों का कहना है कि इंद्रपाल की मौत सामान्य नहीं है। उनको दो दिन पूर्व कहीं ले जाया गया। उसके बाद बेहोशी ही हालत में घर वापस लाया गया। सुसरालीजनों का आरोप है कि इंद्रपाल के गले पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मौत के बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। तभी गांव नगला मसंद निवासी ससुराल पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और अंतिम संस्कार नहीं होने दिया। ससुरालीजनों का आरोप है कि जब वह गांव में पहुंचे तो उन पर पथराव किया गया। कोतवाली मे ससुरालीजनों ने हत्या की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर क्राइम ने बताया कि मामले की तह तक पहुंचने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed