{"_id":"6175a0c243e32f0e7a0361bc","slug":"hathras-youth-dies-of-dengue-in-naurangabad-sikandhra-rahu-news-ali276577196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नौरंगाबाद में डेंगू से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नौरंगाबाद में डेंगू से युवक की मौत
विज्ञापन
हाथरस : डेंगू से मृत युवक गौरव का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
क्षेत्र में डेंगू व वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी 21 वर्षीय युवक की डेंगू से मौत हो गई। युवक की मौत पर लोगों में नगरपालिका के खिलाफ रोष भर गया है। उनका कहना है कि नगरपालिका क्षेत्र में साफ-सफाई नहीं करवा रहा इसलिए मच्छरों को प्रकोप बढ़ गया है।
मोहल्ला निवासी गौरव पुत्र साबू को कई दिन से बुखार आ रहा था। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। घरवाले उसका इलाज करा रहे थे। लेकिन रविवार को उसकी मौत हो गई। युवक की मौत पर भंते धर्मवीर ने कहा कि नगरपालिका मोहल्ले की सफाई नहीं करा रही है।
मोहल्ले में न तो कीटनाशक का छिड़काव कराया जा रहा है और न ही फॉगिंग कराई जा रही है। इससे मच्छर पनप गए हैं। सीएचसी से भी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है इससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। संवाद