फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Youth dies in collision of two bikes

हाथरस : दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

Fri, 13 May 2022 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Youth dies in collision of two bikes
हाथरस : हादसे में मृतक विष्णु का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

सादाबाद-सहपऊ मार्ग पर गांव मढाका के पास बृहस्पतिवार दोपहर दो बाइकों में भिडंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव सुल्तान निवासी लटूरी सिंह बघेल का बेटा विष्णु (25) बृहस्पतिवार दोपहर सादाबाद से बाइक पर सवार होकर गांव जा रहा था। सादाबाद-सहपऊ मार्ग पर गांव मढाका के पास श्री आरडी गौतम इंटर कॉलेज पर सामने से आ रही बाइक ने ट्रक को ओवर टेक करने के प्रयास में उसकी बाइक टक्कर मार दी। हादसे में विष्णु घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजन घायल विष्णु को उपचार के लिए सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। आगरा में ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता को आंखों से दिखाई नहीं देता है। बड़ा भाई गांव में नहीं रहता। विष्णु परिवार में अकेला कमाने वाला था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed