{"_id":"6137af218ebc3e137b6431c2","slug":"hathras-youth-dies-due-to-electrocution-hathras-news-ali2725872194","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन
हाथरस : करंट से मृत युवक का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट के लहरा रोड स्थित बाबुलनाथ बगीची के निकट करंट लगने से युवक की मौत हो गई।
कोतवाली सदर इलाके की कांशीराम कॉलोनी निवासी जितेंद्र (28 वर्ष) पुत्र मानिकचंद्र हैंडीक्राफ्ट का काम करता था। सोमवार को जोगिया रोड पर बाबुल नाथ बगीची के पास काम कर रहा था। तभी बिजली के तार को लगाते समय उसे करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को अस्पताल लाया गया।
वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी उसके परिजनों को दी गई। शव को देखकर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग मंगलवार को कोतवाली हाथरस गेट पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया। संवाद