{"_id":"6123f9528ebc3e79c9017299","slug":"hathras-youth-dies-due-to-car-collision-sasni-news-ali271376415","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कार की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कार की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
अभिषेक का फाइल फोटो।
- फोटो : SASNI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
गांव समामई के पास हाइवे पर सोमवार शाम कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुकदमा दर्ज कराते हुए मृतक के भाई धर्मेन्द्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे धर्मेंद्र अपने भाई अभिषेक के साथ व बहनोई रूप किशोर, बहन सपना बाइक से गांव समामई में दवा लेने आए थे।
सड़क किनारे बाइक खड़ी रूप किशोर सपना को लेकर डॉक्टर के पास चले गए। धर्मेंद्र व अभिषेक वहीं खड़े थे। तभी तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने अभिषेक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस व स्वजन मौके पर आ गए।
विज्ञापन
अभिषेक को स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, जहां से उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में अभिषेक की मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।