{"_id":"627ea1158e39ac59e32640a1","slug":"hathras-youth-commits-suicide-by-hanging-hathras-news-ali2914821174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला रानी में नशे के आदी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शहर से सटे कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला रानी निवासी राजकुमार का 25 वर्षीय बेटा जीवन उर्फ गुल्लू पीओजी का काम करता था। करीब डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। परिजनों का कहना है कि वह नशे का आदी हो गया था। बृहस्पतिवार की रात को वह अपने मकान के नीचे वाले कमरे में सो रहा था। उसकी पत्नी ऊपर वाले कमरे में थी। रात को करीब तीन बजे तक पत्नी नीचे कमरे में आई तो कमरा अंदर से बंद था। दरवाजे की दरार से अंदर झांक कर देखा तो उसके होश उड़ गए और वह रोने लगी।
परिवार के लोगों की नींद खुल गई। मौके पर काफी भीड़ लग गई। इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कमरे के दरवाजे को तुड़वाया और फिर शव को फंदे से नीचे उतारा गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार की दोपहर को शव का पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को दे दिया। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी गौरव सक्सेना ने बताया कि युवक नशे का आदी था। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। संवाद