{"_id":"615f394b8ebc3ea6622bb4ce","slug":"hathras-you-will-be-able-to-apply-for-housing-from-october-9-hathras-news-ali2751685124","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आवास के लिए नौ अक्तूबर से कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आवास के लिए नौ अक्तूबर से कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आसरा योजना के तहत आवासों के आवंटन के लिए प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। जिला नगरीय विकास अभिकरण की ओर से नगर पालिका परिषद में नौ व 10 अक्तूबर को शिविर लगाकर आवेदन लिए जाएंगे।
परियोजना अधिकारी जिला नगरीय विकास अभिकरण अनुपम गर्ग ने बताया है कि जिला नगरीय विकास अभिकरण द्वारा संचालित आसरा आवास योजना के अंतर्गत आवास आवंटन के लिए आवेदन पत्र नौ व 10 अक्टूबर को लिए जाएंगे। इसके लिए नगर पालिका परिषद में शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब 70 आवेदन आए हुए थे। इसमें से 25 आवेदनकर्ता पात्र पाए गए।
34 आवास आवंटन किए जाने हैं। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक बाहुल्य व मलिन बस्तियों में रहने वाले अल्प आय मेहनतकश परिवार जिनके पास आवासीय आवास का अभाव हो, आवेदक की आय छह हजार रुपये प्रतिमाह से अधिक न और शहरी क्षेत्र का रहने वाला हो आवेदन कर सकता है। संवाद