{"_id":"62af652be112567d4e384d92","slug":"hathras-yoga-will-be-done-in-village-village-on-june-21-hathras-news-ali294258614","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 21 जून को गांव-गांव में किया जाएगा योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 21 जून को गांव-गांव में किया जाएगा योग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शासन के निर्देश पर जिले में 21 जून को योग दिवस मनाए जाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से खाका खींच लिया गया है। वर्तमान में जिले में प्रतिदिन योग के बारे में लोगों को जागरूक करने के साथ योगासन कराकर योगा सप्ताह मनाया जा रहा है।
ग्राम पंचायतों में 21 जून को योग दिवस के मौके पर कराए जाने के लिए अफसरों ने खाका खींच लिया है। जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) अवधेश सिंह यादव ने बताया कि ग्राम पंचायतों में बने पंचायत भवनों, ब्लॉक कार्यालयों व सार्वजनिक स्थलों पर योग कराए जाने को लेकर तैयारियों को दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में योग को लेकर अफसरों को नामित कर दिया गया है। यह सभी अफसर अपनी अपनी ग्राम पंचायत में योग कराकर इससे संबंधित फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराएंगे। योग से होने वाले लाभों के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करेंगे। इसमें लापरवाही बरतने वाले सचिवों व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद