फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Worshiping Govardhan with pomp, enjoyment of Annakoot, devotees revolve

हाथरस: धूमधाम से हुई गोवर्धन की पूजा, लगाया अन्नकूट का भोग, भक्तों ने की परिक्रमा

Sun, 15 Nov 2020 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Worshiping Govardhan with pomp, enjoyment of Annakoot, devotees revolve
हाथरस: श्रीकृष्ण गोशाला में गोवर्धन महाराज की प्रतिमा के किए गए मनोहारी श्रृंगार। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर से लेकर देहात तक घर-घर में गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाई गईं। मंदिरों में भी गोवर्धन पूजा हुई और अन्नकूट प्रसाद का वितरण हुआ। शाम को जमकर आतिशबाजी भी की गई। बड़ी संख्या में लोग परिक्रमा के लिए गोवर्धन भी गए।
गोवर्धन पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में सुबह से ही खासा उत्साह नजर आया। घरों के आंगन में गोबर से गिरिराज महाराज की आकृति बनाई गईं और इन्हें आकर्षक रूप से सजाया गया। शाम को सपरिवार इनकी पूजा-अर्चना भी गई। यहां श्रीकृष्ण गोशाला पर गोवर्धन प्रतिमा की परिक्रमा के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं का मेला लगा रहा। मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया था। यहां अन्नकूट प्रसाद का भी वितरण किया जा रहा था। मंदिर के वातावरण में श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट बिराज रह्यौ, मैं तो गोवर्धन कूं जाऊं मेरे वीर, नाय माने मेरौ मनुआं, जैसे भजन गूंजते। सुरक्षा के लिए यहां पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

10 रुपये बाल्टी के हिसाब से बिका गोबर
हाथरस। सुबह से ही शहर में गोबर की मांग बढ़ गई। देहात में तो पर्याप्त गोबर होता है, लेकिन शहर में लोग पशुपालकों के यहां गोबर की तलाश करते दिखे। ऐसे में सुबह 10 रुपये प्रति बाल्टी के हिसाब से गोबर की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ गए सब्जियों के दाम
हाथरस। अन्नकूट के चलते सुबह ही लोग सब्जी खरीदने के लिए बाजार पहुंच गए। पहले से ही सब्जियों की मांग ज्यादा है। ऐसे में अन्नकूट प्रसाद के की खातिर सब्जियों की मांग और बढ़ गई। सब्जियां आम दिनों के मुकाबले ज्यादा दाम पर मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed