फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Worship will be done in Veda Bhagwan camp like last year

हाथरस : वेदभगवान शिविर में पिछले साल की तरह होगी पूजा-अर्चना

Fri, 17 Sep 2021 03:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Worship will be done in Veda Bhagwan camp like last year
हाथरस : डीएम से मिलने पहुंचे शहर के समाजसेवी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज को लेकर बुधवार को श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा के पदाधिकारी जिलाधिकारी रमेश रंजन से मिले। डीएम ने पीएसी को शिविर जल्द खाली कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तरह दाऊजी मंदिर तथा वेद भगवान शिविर में पूजा अर्चना होगी।
डीएम ने कहा कि एसडीएम सदर के पास बृहस्पतिवार को 11 बजे जाकर अपने सुझाव या प्रस्ताव रखें। उसके अनुसार ही विचार किया जाएगा। वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश कुमार शर्मा ने कहा कि आप अपनी तरफ से किसी भी अधिकारी को मेले के लिए मेला अधिकारी नियुक्त कर सकते हैं। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि बृहस्पतिवार को आप लोग बैठकर एसडीएम सदर पर बैठक में निर्णय लेकर सूचित करें। तब ही हम उस पर कोई विचार कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में डॉ. जितेंद्र शर्मा फौजी, हरीश कुमार शर्मा, जय शंकर पाराशर, गणेश वशिष्ठ, पंडित कालू प्रसाद मिश्र, पंडित मनोज द्विवेदी, पं गंगावासी तिवारी, पवन चतुर्वेदी, लक्ष्मी नारायण, देवेंद्र शर्मा ,सुरेश चंद पचौरी, पंडित ऋषि कुमार कौशिक, भंवर सिंह पौरुष, सत्येंद्र स्वरूप शर्मा, आदित्य शर्मा, देव स्वरूप शर्मा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed