फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Work started on Atal Nagar Seva Sadan Yojana

हाथरस : अटल नगर सेवा सदन योजना पर काम शुरू

Fri, 07 Jan 2022 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Work started on Atal Nagar Seva Sadan Yojana
हाथरस : अटल नगर सेवा सदन के निर्माण को लेकर निरीक्षण करते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की अहम योजना अटल नगर सेवा सदन को लेकर काम शुरू हो गया हैं। इसे लेकर नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
नगर पालिका परिषद परिसर में पुराने खाली भवन को धराशायी कर यहां अटल नगर सेवा सदन का निर्माण कार्य होगा। इसके लिए पुराने भवन को जेसीबी से तोड़ने का काम शुरू हो गया। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने इसका निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि इस निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए और पूरा कार्य मानकों के अनुरूप ही होना चाहिए। नगर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पालिका परिसर में रिक्त भूमि पर नगर सेवा सदन का निर्माण पालिका परिषद हाथरस द्वारा कराया जा रहा है। इसकी औपचारिकताएं नगर पालिका परिषद के बोर्ड द्वारा पूरी कर ली की गई हैं।
विज्ञापन

नगर के सीमा विस्तार के पश्चात पालिका परिषद हाथरस को नये कार्यालय भवन की भी आवश्यकता है। नगर के संचालन के लिए आगामी 100 वर्षों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तरीके से व्यवसाय के दृष्टिगत भी इस सेवा सदन का निर्माण किया जा रहा हैं। इसके भूतल में पार्किंग का निर्माण कार्य भी कराया जाएगा। नगर पालिकाध्यक्ष द्वारा यह भी बताया गया कि इस सेवा सदन के निर्माण से नगर पालिका की आय में भी वृद्धि होगी और लोगों को रोजगार मिलेगा। इस मौके पर सहायक अभियंता (सिविल) डंबर सिंह, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक संदीप भार्गव आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed