फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Women topped in voting in Hathras assembly constituency

हाथरस : हाथरस विधानसभा क्षेत्र में मतदान करने में महिलाएं रहीं अव्वल

Sat, 26 Feb 2022 12:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Women topped in voting in Hathras assembly constituency
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से जिले में हुए तीसरे चरण में मतदान में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी को लेकर स्वयं सहायता समूहों के साथ-साथ ग्राम पंचायतों व शहरी क्षेत्रों में विभिन्न माध्यमों से महिला मतदाताओं को जागरुक किया था। यहां जिले के हाथरस विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाता तीनों विधानसभा क्षेत्रों में अव्वल रहीं हैं। वहीं विधानसभा सिकंदराराऊ में महिला मतदाता मतदान में आखिरी पायदान में पर रही हैं।
जिला प्रशासन की ओर से स्वीप के जरिए मतदाताओं को जागरुक करने के लिए तमाम तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इसके बावजूद प्रशासन को मतदान प्रतिशत बढ़ाने में खासी सफलता नहीं मिल सकी। वहीं प्रशासन ने महिला मतदाताओं को घरों से निकलकर मतदान कराने में विशेष जोर लगाया था। इसके लिए स्वयं सहायता समूहों की दीदियों के माध्यम से महिला मतदाताओं को घर -घर जाकर जागरुक किया था।
विज्ञापन

यहां हाथरस विधानसभा क्षेत्र में 192163 महिला मतदाताओं के सापेक्ष 119562 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में 172287 महिला मतदाताओं के सापेक्ष 110076 महिला मतदाताओं और सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में 174374 मतदाताओं के सापेक्ष 109634 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। मतदान में हाथरस विधानसभा क्षेत्र की महिला मतदाता अव्वल रही हैं। वहीं विधानसभा सिकंदराराऊ क्षेत्र की महिला मतदाता आखिरी पायदान पर रहीं हैं। वहीं किन्नरों ने भी मतदान में प्रतिभाग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

32 में से तीन किन्नरों ने ही किया मतदान
हाथरस। जिले की हाथरस व सादाबाद विधानसभा में इस बार किन्नर मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। हालांकि तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 32 किन्नर मतदाता हैं। इस बार हाथरस विधानसभा क्षेत्र में एक और सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में दो किन्नर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। संवाद
विधानसभा - पुरुष मतदाता - महिला मतदाता - अन्य मतदाता - कुल
हाथरस - 142013 - 119562 - 1 - 261576
सादाबाद - 130701 - 110076 - 2 - 240779
सिकंदराराऊ - 125324 - 109634 - 0 - 234958
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed