{"_id":"63a9e410ff15180f5272ed20","slug":"hathras-women-s-hospital-ward-full-pregnant-woman-found-lying-on-bench-hathras-news-ali307788236","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : महिला अस्पताल के वार्ड फुल, बेंच पर लेटी मिली प्रसूता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : महिला अस्पताल के वार्ड फुल, बेंच पर लेटी मिली प्रसूता
विज्ञापन
हाथरस : जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
महिला अस्पताल का केएमसी वार्ड फुल हो गया है। इस वार्ड के बाहर चंदपा क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रसूता बेंच पर लेटी नजर आई। जब उससे पूछा गया तो वार्ड में जगह न होने के कारण वहां लेटने की बात कही।
चंदपा क्षेत्र के गांव संटीकरा निवासी सिमरन पत्नी विष्णु को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन शनिवार-रविवार की रात को पीएचसी चंदपा लेकर पहुंचे। वहां उसने बेटे को जन्म दिया। सुबह पीएचसी से जच्चा व बच्चा को छुट्टी दे दी गई। उसे परिवार के लोग घर ले गए, लेकिन अब बच्चे की तबीयत खराब होने पर सोमवार को परिवार के लोग महिला व बच्चे को जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
वहां एसएनसीयू वार्ड में बच्चे को भर्ती कर लिया गया, लेकिन एसएनसीयू वार्ड के निकट स्थित केएमसी वार्ड में बेड खाली न मिलने पर बच्चे की मां वहीं पास ही में मौजूद बेंच पर लेट गई। सीएमएस डॉ. शैली सिंह ने बताया कि इस प्रसूता महिला को दूसरे वार्ड में रखने के लिए कहा गया था, लेकिन वह वहां नहीं गई, जबकि केएमसी वार्ड फुल था। बच्चा वहीं पर होने कारण महिला ने बेंच पर ही लेटना बेहतर समझा। संवाद