{"_id":"62488b0050fc981e120434da","slug":"hathras-women-doctors-sought-cooperation-to-serve-the-public-hathras-news-ali2883871200","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जनता की सेवा के लिए महिला डॉक्टरों ने मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जनता की सेवा के लिए महिला डॉक्टरों ने मांगा सहयोग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) वूमेन विंग ने दौसा राजस्थान में खुदकुशी करने वाली डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी। महिला डॉक्टरों ने क्लब की सदस्यों से जनता की सेवा करने के लिए सहयोग मांगा।
वूमेन विंग की सचिव डॉ. दीपिका शर्मा ने कहा कि दौसा राजस्थान में दो महिलाओं ने जान गंवा दी। एक प्रसूता जिसे बेटे की चाह में चौथी बार मात्र 22 वर्ष की उम्र चौथी बार मां बनने पर मजबूर किया और उसकी मृत्यु अत्यंत रक्तस्राव होने से हो गई। डॉ. दीपिका शर्मा ने कहा कि डॉ. अर्चना शर्मा एक होनहार डॉक्टर थीं।
उन्होंने महिला को बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन वह महिला को नहीं बचा सकी। डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमा लिखने से आहत डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली। इस मौके पर वूमेन विंग की अध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी शर्मा, डॉ. प्रियंका दास, डॉ. निर्मला यादव, डॉ. माधवी शर्मा, डॉ. अनीता बंसल, डॉ. भारती, डॉ. स्वाति, डॉ. शालिनी, डॉ. गुलाठी मौजूद रही। कार्यक्रम में सभी ने श्रद्धांजलि दी।