फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Woman was murdered in a love affair

हाथरस: प्रेम प्रसंग में की गई थी महिला की हत्या

Fri, 28 Aug 2020 11:22 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Woman was murdered in a love affair
हाथरस: चंदपा क्षेत्र में हुई एक महिला हत्या के मामले में हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के केवलगढ़ी के निकट अरहर के खेत में मिले एक महिला के शव को लेकर पुलिस ने खुलासा किया है। यह हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। अब महिला ने आरोपी से दूरी बना ली थी। इससे खिसियाकर उसने उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हत्याकांड का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ने बताया कि कोतवाली चंदपा क्षेत्र में हीरेश कुमार पुत्र गुलजार सिंह निवासी एवरनपुर द्वारा अपनी मां ईश्वरी देवी की हत्या का मुकदमा अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया गया था। शव केवलगढ़ी के पास अरहर के खेत में मिला था। पुलिस ने मामले की छानबीन की। विवेचना के दौरान हाकिम सिंह पुत्र हुकम सिंह निवासी एवरनपुर थाना हाथरस गेट का नाम सामने आया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस के समक्ष यह हत्या करना कबूल किया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अभियुक्त हाकिम सिंह के मृतका के साथ संबंध थे। इस बीच उसके संबंध जयपाल नाम के व्यक्ति के साथ हो गए। 23 अगस्त को मृतका ईश्वर देवी एक गमी में अपने मायके गांव खेड़िया थाना खंदौली जिला आगरा जा रही थी तो तभी हाकिम सिंह ने उसको रास्ते में टेंपो से उतारकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया और उसको उसके मायके ग्राम खेड़िया ले गया। ग्राम खेडिया से लौटने के बाद आरोपी अपनी मोटर साईकिल से उसको वापस गांव केवलगढ़ी पर लाया। सड़क के किनारे मोटरसाइकिल खड़ी कर हाकिम सिंह ने ईश्वरी देवी की अरहर के खेत में ले जाकर ईंट के अध्धों से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली निरीक्षक चंदपा प्रदीप कुमार व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed