{"_id":"60fc5b198ebc3e58097c6f49","slug":"hathras-woman-sweeper-dies-after-falling-from-bike-sikandhra-rahu-news-ali268941844","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : महिला सफाई कर्मी की बाइक से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : महिला सफाई कर्मी की बाइक से गिरकर मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
बाइक पर बैठकर पति के साथ टूंडला दवा लेने जा रही महिला का दुपट्टा हाथरस रोड पर गांव नगला रति के निकट पहिये की चपेट में आ गया। महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं और उसके बाद उनकी मौत हो गई। महिला नगर पालिका सिकंदराराऊ में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत थीं।
महिला मिथलेश देवी अपने पति के साथ बाइक पर दवा लेने शनिवार की सुबह टूंडला जा रही थी। गांव रति के नगला के पास उनके गले में पड़ा दुपट्टा किसी तरह से मोटरसाइकिल के पिछले पहिये में फंस गया, जिससे महिला को झटका लगा और वह बाइक से सड़क पर जा गिरी और दूर तक घिसटती हुई चली गई।
महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं। उनको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सीएचसी से महिला को रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद