फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Woman killed in road accidents on Holi, many injured

हाथरस: होली पर हुए सड़क हादसों में महिला की मौत, कई लोग घायल

Thu, 12 Mar 2020 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Woman killed in road accidents on Holi, many injured
सादाबाद: आगरा रोड पर गिरा एक घायल बाइक सवार। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

होली पर हुए सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कई जगह पर घटना स्थल पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार किया गया।
नेशनल हाइवे पर बरौस टोल प्लाजा के निकट तेज रफ्तार बाइक फिसल गई। इस वजह से बाइक पर सवार महिला रामवती पत्नी रामभरोसी निवासी टेढी बगिया आगरा उम्र करीब 55 साल गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को सीएचसी पर उपचार के लिए लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में वहां पहुंचे परिजन महिला के शव को ले गए। इसी दुर्घटना में रामभरोसी पुत्र बैनीराम निवासी टेढी बगिया आगरा, हाकिम सिंह पुत्र राम भरोसी निवासी आगरा घायल हो गए। इधर, अन्य सड़क दुर्घटनाओं में गांव मढ़ाका के निकट मथुरा निवासी शंभू पुत्र गिर्राज सिंह एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

गांव बढ़ार के समीप हितेश पुत्र सत्यनारायण निवासी कश्यप नगर सादाबाद की बाइक में एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। गांव शेरपुर के निकट हुई सड़क दुर्घटना में महावीर पुत्र चिरंजी मढुआ बल्देव घायल हो गया। इसके अलावा प्रिंस निवासी हुलासीगढ़ी, तेजपाल पुत्र धनीपाल निवासी ताजगंज आगरा, आसिम पुत्र मुन्नालाल निवासी बिसावर उम्र 35 साल भरतिया, कांति प्रसाद पुत्र शिवचरनलाल निवासी बमनई सड़क हादसों में घायल हो गए। इनका उपचार सीएचसी पर किया गया। इनमें से कई को आगरा के लिए रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed