{"_id":"6224e7c1b9be63263f6092d1","slug":"hathras-woman-injured-in-accident-dies-during-treatment-shaphu-news-ali286551874","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ/सादाबाद।
सादाबाद-राया मार्ग पर गांव रमचेला के निकट बुधवार की सुबह छह बजे हादसे में घायल महिला की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पति रवि पुत्र सोरन निवासी गांव अनौड़ा कोतवाली राया मथुरा ने कोतवाली में तहरीर देकर बाइक संख्या यूपी 85 एई-4985 एवं उसके चालक के खिलाफ तेजी एवं लापरवाही से बाइक चलाकर और टक्कर मारकर उसकी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
बुधवार की सुबह छह बजे उसका पुत्र फरियाद अपनी मां मंजू बेगम को बाइक पर बैठाकर सादाबाद से अपने गांव लौट रहा था। गांव रमचेला के पास बाइक को रोककर वह लघुशंका करने लग गया। उसकी मां सड़क किनारे खड़ी थी। इस दौरान एक बाइक सवार ने उसकी मां को टक्कर मार दी।
पुत्र मां को संभालने लगा। उसी समय मौका पाकर बाइक सवार वहां से भाग गया। सूचना पर वह और गांव के अन्य लोग मंजू बेगम को पहले सादाबाद और उसके बाद आगरा ले गए। आगरा में कुछ घंटे भर्ती रहने के बाद उनकी पत्नी को जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले जाया गया। बृहस्पतिवार को सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम इस अस्पताल में ही हुआ। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।