फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Woman injured in accident dies during treatment

हाथरस : हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

Wed, 28 Sep 2022 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:36 PM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव केवलगढ़ी के निकट मंगलवार की रात को हुए हादसे में घायल हुई महिला की उपचार के लिए आगरा ले जाते वक्त मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि मंगलवार की देर रात को हाथरस डिपो की रोडवेज बस इटावा से हाथरस आ रही थी। यहां से 29 वर्षीय गीता जैन पत्नी सोनू जैन व कल्पना जैन निवासी जैन गली और मुरसान गेट पंजाबी क्वार्टर निवासी उपेंद्र कुमार को गंभीर हालत में रेफर किया गया था।

विज्ञापन
Hathras: Woman injured in accident dies during treatment
हाथरस : दुर्घटना में मृत गीता जैन का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव केवलगढ़ी के निकट मंगलवार की रात को हुए हादसे में घायल हुई महिला की उपचार के लिए आगरा ले जाते वक्त मौत हो गई। एक रोडवेज कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई थी।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार की देर रात को हाथरस डिपो की रोडवेज बस इटावा से हाथरस आ रही थी। इस बीच कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव केवलगढ़ी के निकट रोडवेज बस व बोरिंग करने वाली मशीन से लदे वाहन की जोरदार भिड़ंत हुई। 45 वर्षीय रोडवेज कर्मचारी हरीश पुत्र नाथूराम निवासी गांव राजपुर सैफई इटावा की मौत हो गई।
विज्ञापन

बस में सवार गीता जैन पत्नी सोनू जैन व कल्पना जैन पत्नी अजय जैन निवासी जैन गली हाथरस, प्रीती पत्नी मनोज निवासी चामड़ गेट, उपेंद्र कुमार पुत्र बीएन लाल निवासी मुरसान गेट, शिवदयाल पुत्र कालीचरन निवासी कांशीराम कॉलोनी, पवन पुत्र तुलाराम निवासी मुरसान गेट और वीरेश पुत्र चंद्रपाल निवासी सिकंदराराऊ (परिचालक रोडवेज बस) घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया था। यहां से 29 वर्षीय गीता जैन पत्नी सोनू जैन व कल्पना जैन निवासी जैन गली और मुरसान गेट पंजाबी क्वार्टर निवासी उपेंद्र कुमार को गंभीर हालत में रेफर किया गया था। आगरा ले जाते वक्त गीता जैन की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया और फिर परिजन शव को लेकर सीधे घर चले गए। बुधवार की सुबह महिला के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed