{"_id":"627ff3309c18417cf20d1362","slug":"hathras-woman-going-to-bathe-in-ganga-dies-after-falling-from-bike-hathras-news-ali291558683","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गंगा नहाने जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गंगा नहाने जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पति के साथ शनिवार की सुबह गंगा स्नान के लिए जा रही महिला सलेमपुर के पास चलती बाइक से गिर गई, जिससे वह बेहोश हो गई। महिला को घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे और शव को लेकर अपने गांव चले गए।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव वीरनगर निवासी संजय की बेटी की पिछले दिनों शादी हुई थी। शनिवार की सुबह संजय व उनकी करीब 42 वर्षीय पत्नी गौरा देवी बाइक से गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। इस बीच गौरा देवी चलती बाइक से गिरकर घायल हो गईं। मौके पर भीड़ लग गई।
गौरा देवी को बेहोशी की हालत में तुरंत की जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने उन्हें देखा और मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे और फिर महिला के शव को लेकर घर चले गए। महिला की मौत से परिवार में मातम छा गया। संवाद