{"_id":"61784e50bb42942702238629","slug":"hathras-woman-gave-birth-to-a-child-on-the-road-outside-the-hospital-sadabad-news-ali2767528144","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : महिला ने अस्पताल के बाहर सड़क पर दिया बच्चे को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : महिला ने अस्पताल के बाहर सड़क पर दिया बच्चे को जन्म
विज्ञापन
सड़क पर बच्चा होने के बाद महिला को स्ट्रेचर के जरिए अस्पताल ले जातीं महिलाएं।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सादाबाद में मंगलवार को एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाते समय महिला की प्रसव पीड़ा अचानक बढ़ गई। महिला ने कस्बे के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के बाहर ही सड़क पर बच्चे को जन्म दे दिया। बच्चे के जन्म के बाद महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया और उसे वहां से रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, गांव तसींगा निवासी महिला पुष्पा पत्नी पप्पू को मंगलवार की दोपहर को प्रसव पीड़ा हुई, परिजन उसे सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए और फिर वहां से किसी निजी अस्पताल में ले गए, इसी दौरान रास्ते में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के बाहर ही महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई और वह दर्द से कराहने लगी।
मौके पर वहां से गुजर रही महिलाएं जुट गईं और साड़ी घेरकर और किसी कपड़े से ओट करके उसे सड़क पर ही प्रसव कराया। सही सलामत बच्चे का जन्म हुआ। बच्चे के जन्म के बाद कुछ लोगों की मदद से महिला को सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन
जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। खून की कमी की वजह से महिला को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक जच्चा, बच्चा दोनों स्वस्थ थे। हालांकि इस मामले में चिकित्सकों की संवेदनहीनता सामने आई है।