{"_id":"6175ae12a41bf034e4317c42","slug":"hathras-woman-dies-under-suspicious-circumstances-hathras-news-ali2765818178","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : महिला की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : महिला की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
क्षेत्र के गांव खरगू में प्रियंका (24 वर्ष) पत्नी सुशील की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसका पति और अन्य ससुराली जन फरार हैं। बताया जाता है कि महिला के मायके के लोगों की सूचना पर मुरसान पुलिस गांव पहुंची है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पति सहित अन्य ससुरालीजन मौके से भाग गए।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रियंका की शादी करीब चार साल पहले सुशील पुत्र चोब सिंह व प्रियंका की बहन नीरज की शादी सुशील के भाई के साथ हुई थी। प्रियंका का पति सुशील सिलाई का काम करता है। प्रियंका ने रविवार को करवा चौथ का उपवास रखा था। शाम को उसका अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
इस बीच मायके वालों को भी झगड़े की सूचना दे दी गई, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही प्रियंका की मौत हो गई। सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह और कोतवाली निरीक्षक मुरसान शिवकुमार शर्मा मौके पर पहुंच गए। पुलिस को मौके पर घर के कुंदे टूटे मिले। सामान अस्त-व्यस्त मिला। मृतका की गर्दन पर निशान पाए गए हैं। पुलिस इन बिंदुओं को लेकर जांच कर रही है। संवाद