फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Woman dies under suspicious circumstances, accused of dowry death

हाथरस : महिला की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप

Tue, 27 Dec 2022 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Woman dies under suspicious circumstances, accused of dowry death
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोग दहेज के लिए हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
शहर के मोहल्ला रमनपुर निवासी मनीष पुत्र तोताराम की शादी नगला भूरा निवासी अनिल की 20 वर्षीय पुत्री सोनम के साथ नवंबर 2021 में हुई थी। आरोप है कि शादी के समय से ही मनीष अपनी पत्नी सोनम को दहेज में बाइक व जंजीर मांगने के लिए प्रताड़ित कर रहा था। सोमवार-मंगलवार की रात को सोनम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। यहां मायके के लोग भी आ गए।
विज्ञापन

पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मंगलवार की दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी एसएचओ गौरव सक्सेना ने बताया कि संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने पर की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed