{"_id":"635825a4a6c1a225dd18a6a9","slug":"hathras-woman-dies-after-being-hit-by-train-hathras-news-ali303365125","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)।
मुरसान क्षेत्र में हाथरस रोड पर गांव दयालपुर के निकट में एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रेन कुछ देर के लिए रुक गई और अन्य रेलवे कर्मियों के मौके पर आने के बाद ट्रेन चली गई।
महिला की शिनाख्त कस्बा मुरसान के मोहल्ला रंगरेजान निवासी मुन्नी उम्र 55 वर्ष पत्नी दीन मोहम्मद उर्फ दीना के रूप में हुई है। महिला के परिजनों ने रेलवे कर्मियों को बताया कि मुन्नी मानसिक रूप से कमजोर थी। यह पहले भी कई बार घर से इसी तरह निकल जाया करती थी।
इसे लोगों की सहायता से घर पर वापस ले जाया जाता था, लेकिन मंगलवार को वह फिर से निकल आई और ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई है। महिला की मौत के बाद रेलवे कर्मियों द्वारा महिला के शव का पंचनामाभर कार्यवाही की गई है। संवाद