{"_id":"62264e60a4074c7faf4837f4","slug":"hathras-will-keep-the-matter-of-stoppage-of-trains-in-board-meeting-mp-hathras-news-ali2866244187","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बोर्ड की बैठक में रखूंगा ट्रेनों के ठहराव की बात : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बोर्ड की बैठक में रखूंगा ट्रेनों के ठहराव की बात : सांसद
विज्ञापन
स्टेशन का निरीक्षण करते सांसद। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
सांसद राजवीर दिलेर ने सोमवार को हाथरस जंक्शन स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन पर गंदगी देख उनका पारा चढ़ गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने कुछ ट्रेनों के ठहराव की मांग सांसद से की। इस पर उन्होंने मंगलवार को रेलवे बोर्ड की बैठक में ट्रेनों के ठहराव की बात रखने को कहा।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जंक्शन स्टेशन पर पूर्व में महानंदा, कालका, मुरी, देहरादून आदि ट्रेनों का ठहराव होता था। कोरोना काल से पहले ही इन ट्रेनों का ठहराव बंद हो गया। इस कारण लोगों को इन ट्रेनों में सवार होने के लिए अन्य स्टेशनों की दूरी तय करनी पड़ती है।
लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए सांसद राजवीर दिलेर ने सोमवार को हाथरस जंक्शन स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का हाल जाना। वेटिंग रूम में गंदगी के देख सांसद का पारा चढ़ गया। एसएस पवन कुमार ने बताया सफाई कर्मियों की कमी है।
विज्ञापन
इस कारण साफ सफाई में दिक्कतें आ रही है। सांसद ने जल्द इस समस्या के निदान का आश्वासन दिया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, बृजेश पाठक, अन्य लोग मौजूद रहे।