{"_id":"5f60faf78ebc3efb9c0ece6f","slug":"hathras-will-keep-childhood-habit-away-from-corona-hathras-news-ali2438925166","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बचपन की आदत रखेगी कोरोना से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बचपन की आदत रखेगी कोरोना से दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
खांसते या छींकते वक्त मुंह पर हाथ रखना और फिर उसके बाद हाथों को पानी-साबुन से साफ करना, हमें बचपन से ही सिखाया गया है। कोरोना वायरस जैसी महामारी में भी हमें इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखना है। हमें समय-समय पर अपने हाथों को धोना है। अगर हाथ धोने की उचित व्यवस्था न हो तो सैनिटाइजर का प्रयोग करना है। दुनिया भर के स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस समय मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं। इन उपायों को अपनाकर हम कोरोना से बच सकते हैं। उक्त बातें जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी सुचिका सहाय कही।
उन्होंने बताया कि मास्क को ध्यान से पहनें और देखें कि ये आपके मुंह और नाक को ठीक तरह से ढक रहा हो। इसके बाद इसे ठीक तरह से बांधें। इसे छूने से बचें तथा सही तरीके से उतारे। मास्क हटाते समय ध्यान रखें की सामने वाला हिस्सा न छुएं और पीछे की तरफ से खोलें।
जब मास्क खराब हो जाए तो उसे किसी साफ और सूखे मास्क से बदल दें। एक बार प्रयोग होने वाले मास्क को दोबारा उपयोग में न लें। उन्होंने कहा कि देखने में आ रहा है की कई लोग गर्मी या कई दूसरे कारणों के चलते अपनी नाक को मास्क के बाहर रखते हैं। ऐसा करना खतरनाक है। इसके अलावा हमें वायरस से बचने के लिए कम से कम एक दूसरे से छह फीट की दूरी रखनी चाहिए।