{"_id":"61c76a76e3ae4b1f1a40a2eb","slug":"hathras-will-have-to-wait-for-license-renewal-for-three-months-hathras-news-ali281516182","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : तीन माह तक लाइसेंस नवीनीकरण के लिए करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : तीन माह तक लाइसेंस नवीनीकरण के लिए करना होगा इंतजार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
यदि आपको ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण करना है तो अगले तीन माह तक इंतजार करना होगा। मार्च तक लाइसेंस नवीनीकरण के स्लॉट ऑनलाइन बुक हो चुके हैं। इस कारण लाइसेंस के आवेदकों को इंतजार करना होगा।
उल्लेखनीय है कि जिले के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय में ऑनलाइन स्लॉट बुक होने के बाद अधिकांश कार्य होते हैं। लर्निंग व परमानेंट लाइसेंस स्लॉट की बुकिंग में भी मुख्यालय स्तर से फेरबदल किया जा रहा है।
एआरटीओ कार्यालय में हर रोज नवीनीकरण के लिए 27 आवेदक प्रक्रिया को पूरा करते हैं। लाइसेंस नवीनीकरण का स्लॉट मार्च तक फुल है, इसलिए लाइसेंस नवीनीकरण कराने वालों को अप्रैल का ही स्लॉट मिलेगा। एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि मार्च तक लाइसेंस नवीनीकरण के स्लॉट बुक हो गए हैं। संवाद